'राहुल को सुनना सिरदर्द...', LoP पर कंगना का पलटवार, बोलीं- उन्हें बचपन का मैजिक शो आ रहा याद

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया भाषण को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। उनके बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi Speech: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "उन्हें सुनना सिरदर्द है। उन्होंने अपने बचपन के जादूगर के शो के बारे में बात की। अध्यक्ष ने भी कहा कि आप ये बंद करिए तो उन्होंने कहा कि आपको मजे आएंगे। आप मजे लो। दुनिया देख रही है, पूरा देश देख रहा है। उन्होंने संसद भवन का मजाक बनाकर रखा है।"

Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhi Speech (Photo: ANI)

कंगना रनौत ने की राहुल गांधी के भाषण की आलोचना (फोटो: एएनआई)

इससे पहले कंगना रनौत दिया था यह बयान

वहीं, इससे पहले भाजपा सांसद कंगना रनौत ने महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन मामले को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि परिसीमन को लेकर विपक्ष के द्वारा बहानेबाजी की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष परिसीमन को लेकर बहाने बना रहे हैं। उस बात को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। देश देख रहा है कि उनकी मंशा क्या है और बेटियों के प्रति उनकी सोच सामने आ रही है।

End of Feed