देश

'राहुल को सुनना सिरदर्द...', LoP पर कंगना का पलटवार, बोलीं- उन्हें बचपन का मैजिक शो आ रहा याद

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया भाषण को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। उनके बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Image

कंगना रनौत ने की राहुल गांधी के भाषण की आलोचना (फोटो: एएनआई)

Photo : ANI

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi Speech: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "उन्हें सुनना सिरदर्द है। उन्होंने अपने बचपन के जादूगर के शो के बारे में बात की। अध्यक्ष ने भी कहा कि आप ये बंद करिए तो उन्होंने कहा कि आपको मजे आएंगे। आप मजे लो। दुनिया देख रही है, पूरा देश देख रहा है। उन्होंने संसद भवन का मजाक बनाकर रखा है।"

इससे पहले कंगना रनौत दिया था यह बयान

वहीं, इससे पहले भाजपा सांसद कंगना रनौत ने महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन मामले को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि परिसीमन को लेकर विपक्ष के द्वारा बहानेबाजी की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष परिसीमन को लेकर बहाने बना रहे हैं। उस बात को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। देश देख रहा है कि उनकी मंशा क्या है और बेटियों के प्रति उनकी सोच सामने आ रही है।

हेमा मालिनी ने भी साधा निशाना

इसी के साथ, भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बोला कि, "वह एक स्क्रिप्ट के साथ बोलते हैं। मैं यही कह सकती हूं कि यह मनोरंजक था लेकिन इसमें कुछ ठोस नहीं था। प्रधानमंत्री को जादूगर कहना सही नहीं है। यह असंसदीय है। हर कोई गंभीरता से चर्चा कर रहा है, लेकिन राहुल गांधी कुछ कहते हैं, और फिर यह मजाक बन जाता है, सारी गंभीरता खत्म हो जाती है।"

राहुल गांधी ने क्या बात कही?

बता दें कि, हाल ही में, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की। अपने संबोधन में उन्होंने एक जादू से जुड़ी कहानी का जिक्र किया, जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने आपत्ति जताई और उन्हें विषय पर केंद्रित रहने की सलाह दी। स्पीकर ने उनके भाषण के एक हिस्से को कार्यवाही से हटाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि उनकी टिप्पणी पर गंभीर आपत्ति है और उन्हें मर्यादित भाषा में विधेयक पर ही अपनी बात रखनी चाहिए। इस पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि वे ‘जादूगर’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!