Rahul Gandhi: 'LoP राहुल गांधी के लोकसभा में दिए बयान का हो सत्यापन', अमित शाह ने स्पीकर से की मांग

Rahul Gandhi Speech in Parliament: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया, उन्होंने हिंदू, अग्निवीर योजना आदि को लेकर दावे किए हैं, वहीं इसे लेकर अमित शाह ने स्पीकर से राहुल के दावे के सत्यापन की मांग की है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. राहुल गांधी ने अग्निवीरों के शहीद होने की स्थिति में उनके परिजनों को मुआवजा नहीं दिये जाने का दावा किया
  2. उन्होंने अपने दावे की पुष्टि के लिए किसी शहीद के परिवार से हुई बातचीत का हवाला दिया
  3. हालांकि राहुल गांधी ने संबंधित शहीद का नाम नहीं बताया

Rahul Gandhi in Parliament: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला से मांग की कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से अनाज नहीं खरीदे जाने और सेना के शहीद अग्निवीरों के परिजनों को मुआवजा न दिये जाने के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दावे को सत्यापित करने का निर्देश दें शाह की मांग पर बिरला ने हामी भरी है।

Rahul Gandhi Speech in Parliament

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर मचा बवाल

लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष गांधी ने सरकार पर चारों तरफ डर का माहौल पैदा करने का आरोप लगाते हुए अग्निवीरों के शहीद होने की स्थिति में उनके परिजनों को मुआवजा नहीं दिये जाने का दावा किया। उन्होंने अपने दावे की पुष्टि के लिए किसी शहीद के परिवार से हुई बातचीत का हवाला दिया। हालांकि उन्होंने संबंधित शहीद का नाम नहीं बताया।

End of Feed