‘आदिवासी हॉस्टल में छात्राओं की हो रही प्रेग्नेंसी टेस्ट...’, स्टूडेंट्स की परेशानियों पर राहुल गांधी ने CM फडणवीस को लिखी चिट्ठी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर आदिवासी छात्रों की समस्याओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कई छात्र 10 दिनों से अधिक समय से भूख हड़ताल पर हैं। पुणे के ‘Echo of Students’ कार्यक्रम में छात्राओं ने हॉस्टल की 30 साल की उम्र सीमा, असुरक्षित सुविधाओं, अपमानजनक नियमों और प्रेग्नेंसी जांच जैसे कथित प्रावधानों की शिकायत की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखकर राज्य के आदिवासी छात्रों की परेशानियों पर चिंता जाहिर की है। राहुल गांधी ने चिट्ठी में लिखा, "महाराष्ट्र के कई आदिवासी छात्र अपने अधिकारों की मांग को लेकर 10 दिनों से अधिक समय से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में 30 साल की अनावश्यक उम्र सीमा, अपमानजनक नियम, असुरक्षित सुविधाएं और महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी जांच जैसे अमानवीय प्रावधान लागू किए जा रहे हैं।

rahul gandhi (10)

छात्राओं की परेशानियों को लेकर राहुल गांधी ने सीएम फडणवीस को लिखी चिट्ठी। ANI

राहुल गांधी ने आगे लिखा,"दूरदराज के गांवों और कस्बों से आने वाले ये छात्र किसी तरह की खैरात नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपने हक और अधिकारों की मांग कर रहे हैं। उम्मीद है कि आप इन छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करेंगे। बता दें कि छात्राओं ने हॉस्टल से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को राहुल गांधी के सामने रखा। दूरदराज के गांवों और छोटे शहरों से पढ़ाई के लिए पुणे आने वाली छात्राओं ने हॉस्टल में लागू कथित तौर पर अनावश्यक और अपमानजनक नियमों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

End of Feed