'फिजूल की बातें, अपनी नाकामियां छिपा रहे राहुल गांधी', हरियाणा में 'वोट चोरी' के आरोप पर BJP का पलटवार

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं जो कह रहा हूं वह सौ फीसदी सच है। एक पूरे राज्य (के चुनाव) को चुरा लिया गया।’उन्होंने कहा कि सभी सर्वेक्षणों में हरियाणा में कांग्रेस की जीत की संभावना जताई गई थी, लेकिन सुनियोजित ढंग से कांग्रेस की तय जीत को हार में बदला गया।

Rahul Gandhi Vote Chori allegation: हरियाणा में 'वोट चोरी' के राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को देरी नहीं की। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नेता फिजूल की बातें और अपनी नाकामियां छिपाने के लिए झूठे और अतार्किक दावे कर रहे हैं। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश, लोकतंत्र और संस्थाओं को बदनाम करते हैं। वह भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर जो खेल खेल रहे हैं, वह कभी सफल नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ‘जेन जेड’ को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस देश का युवा समझदार है और प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है।

kiren rijiju

राहुल गांधी ने हरियाणा में 'वोट चोरी' करने का लगाया है आरोप। तस्वीर-PTI

25 लाख फर्जी मतों के जरिये चुनाव चोरी-राहुल का आरोप

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने दावा किया कि पिछले साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख फर्जी मतों के जरिये चुनाव चोरी किया गया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि निर्वाचन आयोग ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सांठगाँठ करके ‘वोट चोरी’करवाई है। उनके दावे पर निर्वाचन आयोग की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

End of Feed