राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष की 'हाई-टी' बैठक, सोनिया गांधी से लेकर नेहा बोरा तक, कई विपक्षी नेता शामिल

Rahul Gandhi High Tea Party: राहुल गांधी ने 13 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के सांसदों, सिविल सोसायटी और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को अपने आवास पर हाई-टी के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले विपक्षी नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बैठक में कथित वोट चोरी, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

Rahul Gandhi High Tea Party: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को विपक्षी इंडी ब्लॉक के सांसदों, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों और छात्र संगठनों को अपने आवास पर हाई-टी के लिए आमंत्रित किया है। राहुल गांधी के आवास, 5 सुनेहरी बाग रोड, नई दिल्ली पर हाई-टी बैठक चल रही है। इसमें INDIA ब्लॉक के सांसदों के साथ सिविल सोसायटी और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया है।

rahul gandhi (14)

sadd

टी बैठक में शामिल होने वाले नेताओं के नाम

सुप्रिया सुले

योगेंद्र यादव

जीतू पटवारी

अमर सिंह

नेहा बोरा

राजीव शुक्ला

पवन खेरा

सचिन पायलट

आनंद भदौरिया

गुरजीत औजला

इमरान प्रतापगढ़ी

ज्योतिमणि

रेवंत रेड्डी (तेलंगाना सीएम)

टी बैठक से पहले पवन खेड़ा ने कहा, "पूरा इंडी गठबंधन हमारे साथ आंदोलन में जुड़ा हुआ है। हम बैठकर रणनीति तय करेंगे कि आने वाले दिनों में किस तरह इस आंदोलन को आगे लेकर जाना है। यह आजादी का आंदोलन है और इसमें हम पर जितना दमन होगा उतना वह हमारे लिए अच्छा है... पूरा देश आज आक्रोशित है और उस आक्रोश को कोई गलत दिशा न मिले शांतिपूर्ण तरीके से सब चीजे हों यह हमारी प्राथमिकता है।"

End of Feed