वायनाड दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, सदस्यता बहाल होने के बाद संसदीय सीट का पहला दौरा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2023, 05:38 PM IST

Rahul Gandhi News : लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद राहुल गांधी को उनका बंगला मिल गया है। खास बात यह है कि राहुल को फिर से तुगलक लेन 12 स्थित वही बंगला मिला है जिसे 'अयोग्य' घोषित होने पर उन्हें गत अप्रैल में खाली करना पड़ा था।

Rahul Gandhi News : लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद राहुल गांधी को उनका बंगला मिल गया है। खास बात यह है कि राहुल को फिर से तुगलक लेन 12 स्थित वही बंगला मिला है जिसे 'अयोग्य' घोषित होने पर उन्हें गत अप्रैल में खाली करना पड़ा था। यह बंगला खाली करने के बाद वह अपनी मां सोनिया गांधी के आवास में शिफ्ट कर गए थे। राहुल गांधी 12 से 13 अगस्त तक अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर रहेंगे। राहुल केरल की इसी सीट से लोकसभा सदस्य हैं।

Rahul Gandhi

अप्रैल में राहुल गांधी को खाली करना पड़ा था सरकारी बंगला।

सदस्यता बहाल होने के बाद वायनाड की पहली यात्रा

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि संसद की सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी पहली बार वायनाड पहुंचेंगे। वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘12-13 अगस्त को राहुल गांधी जी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। वायनाड के लोग के इस बात से खुश हैं कि लोकतंत्र की जीत हुई और उनकी आवाज संसद में लौट आई। राहुल जी सिर्फ एक सांसद नहीं, उनके परिवार के सदस्य हैं।’

End of Feed