चुनावी मोड में कांग्रेस: राहुल गांधी-प्रियंका ले रहे सचिवों के इंटरव्यू, बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी

आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इस बाबत पार्टी के महासचिवों और प्रभारी नेताओं को कहा गया है कि उनके साथ काम कर रहे सचिवों की राज्यों में नियमित मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। सचिवों को हर महीने करीब 15 से 20 दिन संबंधित राज्यों में रहकर संगठन का काम देखने को कहा गया है।

कांग्रेस ने आगामी चुनावों को देखते हुए अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ उनके कामकाज की निगरानी और जवाबदेही तय करने की दिशा में कदम उठाया है।

Congress Plan for Election

कांग्रेस का चुनावी प्लान

पार्टी के महासचिवों और प्रभारी नेताओं को कहा गया है कि उनके साथ काम कर रहे सचिवों की राज्यों में नियमित मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। सचिवों को हर महीने करीब 15 से 20 दिन संबंधित राज्यों में रहकर संगठन का काम देखने को कहा गया है। इससे राज्यों में पार्टी की गतिविधियों पर केंद्रीय नेतृत्व की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है।

End of Feed