फ्रेंडशिप डे पर राहुल गांधी का Gen Z को स्पेशल मैसेज, इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखा अलग अंदाज

फ्रेंडशिप डे के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर युवाओं के लिए खास संदेश साझा करते हुए कहा कि वह आज भी एक विद्यार्थी हैं और हर दिन कुछ नया सीख रहे हैं। उन्होंने सभी देशवासियों को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा था तथा पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर युवाओं के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

Friendship Day: फ्रेंडशिप डे के दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूथ के लिए एक स्पेशल मैसेज शेयर किया है। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक खास पोस्ट साझा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि वह आज भी खुद को एक छात्र मानते हैं और हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं। अपने संदेश में उन्होंने दोस्ती को जीवन का अनमोल रिश्ता बताते हुए प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे से लगातार सीखते रहने की भावना को सबसे बड़ी ताकत बताया।

friendship day

फ्रेंडशिप डे के अवसर पर राहुल गांधी ने युवाओं को दिया खास मैसेज। Rahul Gandhi X handle / AI IMAGE

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टा पर लिखा, "अभी भी एक विद्यार्थी हूं, हर दिन कुछ नया सीख रहा हूं। आज का सबक: आज मित्रता दिवस है और यह एक दिल है। सभी को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार" बता दें कि नीट पेपर लीक के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं ने लगातार सरकार को घेर रही है। इससे पहले राहुल गांधी ने कई छात्रों और युवाओं से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को सुना।

End of Feed