Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सोमवार को झालावाड़ में एक दिलचस्प वाकया हुआ है। जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। हुआ कुछ ऐसा की राहुल की यात्रा के बीच में मोदी मोदी(Narendra Modi Slogan) के नारे सुनाई देने लगा। जब तक लोग समझते सबने देखा की राहुल गांधी किसी को फ्लाइंग किस दे रहे है।आइए हम बताते हैं की क्या हुआ..जब राहुल के फ्लाइंग किस ने सबका दिल जीत लिया। दरअसल रोज की तरह राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा(Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra) के लिए सुबह निकले। उनके साथ सचिन पायलट, राजस्थान के अध्यक्ष डोटासरा और अन्य नेता भी पैदल चल रहे थे। कुछ देर चलने के बाद यात्रा में मोदी मोदी के नारे सुनाई देने लगा। देखने पर पता चला की एक छत से कुछ लोग मोदी मोदी का नारा लगा रहे थे। राहुल गांधी ने जैसे ही देखा तो वो नाराज होने या मुंह मोड़ने की बजाय उनको देख कर उनका अभिवादन किया और उनकी तरफ फ्लाइंग किस भेजा। ये ही नही राहुल ने सचिन पायलट और डोटासरा को भी उनका अभिवादन करने को कहा।
विरोध का प्यार से जवाब
दरअसल यात्रा के रास्ते में स्थानीय सांसद और वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह का कार्यालय है। जिसके छत से कुछ बीजेपी के कार्यकर्ता राहुल गांधी के यात्रा को गुजरते देख चिढ़ाने के लिए मोदी मोदी का नारा लगाने लगे। जिसका जवाब राहुल ने प्यार से दिया।
वायरल हुआ वीडियो
राहुल गांधी के इस वीडियो को कांग्रेस पार्टी वायरल कर रही है। भारतीय युवक कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा है–" नफरत का जवाब मुहब्बत से"। दरअसल कांग्रेस के नेताओं का आरोप है की बीजेपी राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है। वो यात्रा के शुरू से लेकर अभी तक यात्रा को नकारात्मक तरीके से प्रोवोक करने का प्रयास कर रही है। जबकि राहुल गांधी का संदेश साफ है वो नफरत को मुहब्बत से जीतना चाहते हैं।
