खुद याचिका दाखिल करने सुप्रीम कोर्ट जाएंगे राहुल गांधी! SC ने कांग्रेस की मांग पर जताई सहमति

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस के कुछ नेताओं के परिसर में पहुंचने का रास्ता खुल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, CJI सूर्यकांत ने पांच से दस नेताओं को अपने वकीलों के साथ हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र के बाहर स्थित फाइलिंग काउंटर तक जाने पर सहमति जताई है। हालांकि, इसकी औपचारिक पुष्टि होना बाकी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के कुछ नेताओं के सुप्रीम कोर्ट परिसर में पहुंचकर याचिका दाखिल करने का रास्ता खुल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर सहमति जताई है कि कांग्रेस के पांच से दस नेता अपने वकीलों के साथ अदालत परिसर में स्थित फाइलिंग काउंटर पर याचिका दाखिल कर सकते हैं। इस संबंध में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने भी सहमति जताई है।

supreme court (7)

राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के लिए खुला सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने का रास्ता। PTI

जानकारी के मुताबिक, याचिका दाखिल करने के लिए जिस फाइलिंग काउंटर की बात हो रही है, वह सुप्रीम कोर्ट के हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र के बाहर स्थित है। इस क्षेत्र में आम लोग बिना विशेष पास के भी जा सकते हैं। ऐसे में राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के वकीलों के साथ वहां पहुंचकर याचिका दाखिल करने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, पांच से दस नेताओं को अपने वकीलों के साथ फाइलिंग काउंटर तक जाने की अनुमति देने पर सहमति बनी है।

End of Feed