जो मोहब्बत इनसे मिली है,वही देश से बांट रहा हूं, क्या बीजेपी को है राहुल गांधी का संदेश

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 24, 2022, 04:40 PM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के केंद्र में राहुल गांधी है। इस यात्रा के दौरान उनके अलग अलग रंग दिखे जिस पर सियासत भी हुई। दिल्ली में यात्रा के दौरान उनकी एक तस्वीर पर चर्चा गरम है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat jodo yatra)धीरे धीरे समापन की तरफ बढ़ रही है। इन दिनों उनकी यात्रा दिल्ली में है और उन्होंने एक तस्वीर अपवे ट्विटर हैंडल से जारी की जिसमें वो अपनी मां सोनिया गांधी के साथ हैं और लिखा कि जो मोहब्बत इनसे मिली है देश को बांट रहा हूं। इससे पहले राहुल गांधी की एक और तस्वीर सामने आई थी जिसमें वो पदयात्रा के दौरान सोनिया गांधी के जूते की फीते को बांधते नजर आए। इसके अलावा भी उनकी बहुत सी ऐसी तस्वीरें आईं जो सुर्खियों में छाईं रहीं। अब जब उनकी यात्रा जम्मू कश्मीर की तरफ बढ़ रही है तो उसके सियासी मायने क्या हैं उसे समझने की कोशिश करेंगे।

sonia gandhi_rahul gandhi

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी

क्या बीजेपी को संदेश

दो लाइन का यह कैप्शन क्या बीजेपी को संदेश है। इस संबंध में जानकारों की राय अलग अलग है। कुछ जानकार कहते हैं कि अगर आप भारत जोड़ो यात्रा के अब तक के क्रम को देखें तो राहुल गांधी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि कांग्रेस का मतलब जिस रूप में बीजेपी समझाने की कोशिश करती रही है उससे अलग है। कांग्रेस कभी कुर्सी से चिपक कर राजनीति करने में भरोसा नहीं करती है। कांग्रेस पार्टी में सत्ता में रहकर आम जन की सेवा करने की माद्दा है तो सड़क पर रहकर लोगों की लड़ाई लड़ने की ताकत भी है। यह बात सच है कि राजनीतिक दलों के लिए सत्ता की प्राप्ति ही मुख्य लक्ष्य होता है। लेकिन सत्ता हासिल करने के लिए लड़ी जाने वाली लड़ाई सड़कों पर ही लड़ी जाती है।

End of Feed