राहुल गांधी ने पंजाब में बाढ़ से हुई जनहानि पर जताया दुख, केंद्र और राज्य सरकार से की यह अपील

Punjab Floods: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में बाढ़ से हुई जनहानि पर दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को केंद्र और राज्य सरकार से वहां राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और फंसे हुए सभी लोगों की सलामती की कामना करता हूं।

Punjab Floods: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में बाढ़ से हुई जनहानि पर दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को केंद्र और राज्य सरकार से वहां राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने की अपील की। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ-साथ मौसमी जल धाराएं भी उफान पर हैं। इसके कारण पंजाब के बड़े हिस्से में बाढ़ आ गई है। अधिकारियों के मुताबिक, पंजाब में अगस्त में 253.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 74 प्रतिशत अधिक है और राज्य में 25 वर्षों में सबसे अधिक है।

Punjab Flood

पंजाब में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त (फोटो साभार: PTI)

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पंजाब में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि और व्यापक तबाही बेहद दुखद और पीड़ादायक है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और फंसे हुए सभी लोगों की सलामती की कामना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र और राज्य सरकार से अपील है कि राहत और बचाव कार्यों में और अधिक तेजी और मजबूती लाई जाए। तबाही की भयावहता को देखते हुए सरकार को जोरशोर से काम करना होगा।’’

End of Feed