देश

गुजरात के एक कारखाने में विस्फोट के बाद लगी आग, दो श्रमिकों की मौत; 20 अन्य घायल

Gujarat Textile Factory Fire: गुजरात के सूरत जिले में कपड़े के कारखाने में सोमवार को विस्फोट होने के बाद आग लग जाने से कम से कम दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 20 व्यक्ति घायल हो गए। उप-विभागीय मजिस्ट्रेट वी.के. पिपलिया ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 20 श्रमिकों में से दो की हालत गंभीर है।

Image

गुजरात के एक कारखाने में विस्फोट के बाद लगी आग (फोटो साभार: PTI)

Photo : PTI

Gujarat Textile Factory Fire: गुजरात के सूरत जिले में कपड़े के कारखाने में सोमवार को विस्फोट होने के बाद आग लग जाने से कम से कम दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 20 व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दो श्रमिकों की हालत गंभीर है।

उप-विभागीय मजिस्ट्रेट वी.के. पिपलिया ने बताया कि जोलवा गांव में स्थित ‘संतोष टेक्सटाइल मिल’ में दोपहर को उस दौरान यह घटना हुई जब रसायन से भरे एक ड्रम में विस्फोट हो गया था। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, पिपलिया ने मौके पर संवाददाताओं से कहा कि विस्फोट के कारण आग लग गई, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 व्यक्ति घायल हो गए। उनका सूरत के एक अस्पताल में इलाज जारी है।

कारखाने में कैसे हुआ धमाका?

उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है। पिपलिया ने कहा, ‘‘अस्पताल में भर्ती 20 श्रमिकों में से दो की हालत गंभीर है।’’ उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए कम से कम दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है और आग अब भी धधक रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article