'चीन ने रोकी हमारी गश्त, सरकार छिपा रही सच', अरुणाचल में भारत-चीन सीमा को लेकर राहुल गांधी का बड़ा दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारतीय सैनिकों को गश्त करने से रोक दिया है।

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अरुणाचल प्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण इलाकों में चीनी सेना ने भारतीय जवानों को गश्त (पेट्रोलिंग) करने से रोक दिया है। राहुल गांधी का दावा है कि केंद्र सरकार इस गंभीर खबर को सार्वजनिक होने से रोकने और छिपाने का प्रयास कर रही है, जिससे देश के हितों को नुकसान पहुंच रहा है।

Rahul Gandhi Allegation

अरुणाचल प्रदेश की सीमा को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा दावा

पीटीआई भाषा के मुताबिक 'रचनात्मक कांग्रेस' के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह पर इस मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। गलवान घाटी की 2020 की घटना का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि सरकार के बयानों का फायदा उठाकर चीनी पक्ष बातचीत के दौरान अपनी बात थोपने की कोशिश करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ अपने राजनीतिक ढांचे को मजबूत करने पर है, न कि सीमा की सुरक्षा पर।

End of Feed