VIDEO: 'बेगानी शादी में मेरा क्या काम, किस्सा खतम...', इंडिया गुट के प्रदर्शन में क्यों शामिल नहीं हुए ओवैसी? बता दी वजह

Rahul Gandhi CEC Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेता आकाशवाणी भवन के बाहर धरने पर बैठे। इस प्रदर्शन से असदुद्दीन ओवैसी ने दूरी बनाई और कहा कि वह INDIA ब्लॉक का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए इसमें शामिल होने का सवाल ही नहीं है।

Rahul Gandhi CEC Protest: विपक्षी गुट इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, एसआईआर पूरी तरह से रद्द करने और ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए।

owaisi news (4)

?’ CEC Protest से दूरी पर बोले ओवैसी- मैं INDIA ब्लॉक का हिस्सा नहीं। ANI

हालांकि, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई नेता आकाशवाणी भवन के बाहर धरने प्रदर्शन पर बैठ गए। दिल्ली में सियासी घमासान के बीच हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस प्रदर्शन से दूरी बनाई है।

End of Feed