NEET Paper Leak के कारण जिस छात्र ने कर ली सुसाइड, उसके परिवार से राहुल गांधी ने की फोन पर बात; जानें क्या कहा

NEET Paper Leak के कारण देश के कई छात्र आत्महत्या कर चुके हैं, जिसमें राजस्थान के सीकर का भी एक छात्र शामिल है। राहुल गांधी ने इसी छात्र के माता-पिता से फोन पर बात की है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राजस्थान के सीकर की उस फैमिली से बात की है, जिसके घर का बच्चे ने नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) के कारण सुसाइड कर ली थी। राहुल गांधी ने छात्र प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से बात की और हर मदद का आश्वासन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वो बच्चे को तो वापस नहीं ला सकते है, लेकिन कोई मदद चाहिए तो वो बेहिचक बोलें।

NEET Paper Leak rahul gandhi

नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्र के परिजन से राहुल गांधी ने की बात (फोटो- X)

राहुल गांधी ने मदद का दिया आश्वासन

पार्टी की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सीकर पहुंचकर प्रदीप मेघवाल के परिजन से राहुल गांधी की फोन पर बात करवाई। कांग्रेस ने बातचीत का एक वीडियो ’एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, ’’नीट का पेपर लीक होने के बाद राजस्थान में सीकर के छात्र प्रदीप मेघवाल ने आत्महत्या कर ली थी। अब नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से बात कर, उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।’’

End of Feed