पापा, आपकी आंखों में जो सपने थे...राजीव गांधी की जयंती पर भावुक हुए राहुल गांधी, वीडियो शेयर कर कुछ इस तरह से किया याद

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 20, 2023, 09:00 AM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन दिनों लद्दाख में है। यहां वो कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने भाजपा और संघ पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत में आजादी की नींव हमारा संविधान है। राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर अपने लोगों को संस्थागत ढांचे के प्रमुख हिस्सों में रखने का भी आरोप लगाया।

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: आज राजीव गांधी की जयंती है। इस अवसर पर उनके बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भावुक दिखे। राहुल गांधी इस समय लद्दाख में हैं और वहां पैंगोंग लेक के किनारे राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इस अवसर पर राहुल गांधी ने एक भावुक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने राजीव गांधी के उन सपनों का जिक्र किया है, जो उन्होंने कभी भारत के लिए देखा था।

rajiv gandhi rahul gandhi

राजीव गांधी की जयंती पर भावुक हुए राहुल गांधी (फोटो- Congress & Canva)

End of Feed