देश

पैंगोंग झील के किनारे राहुल ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, चीन मुद्दे पर फिर मोदी सरकार पर किया हमला

• Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
• Updated Aug 20, 2023, 09:59 AM IST

Rahul Gandhi on China Issue: राहुल गांधी ने कहा, पीएम का कहना है कि एक इंच जमीन नहीं छीनी गई है, लेकिन यह सच नहीं है। यहां पर आप किसी से भी पूछ सकते हैं। लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह जमीन छीन ली गई है।

Image

राहुल गांधी ने पैंगोंग झील के किनारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

Photo : ANI

Rahul Gandhi on China Issue: लद्दाख दौरे पर गए राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर चीन के मुद्दे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, यह चिंता की बात है कि चीन ने हमारी जमीन छीन ली है। यहां के लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह जमीन छीन ली गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, पीएम का कहना है कि एक इंच जमीन नहीं छीनी गई है, लेकिन यह सच नहीं है। यहां पर आप किसी से भी पूछ सकते हैं। उन्होंने कहा, लद्दाख के लोगों की बहुत सी शिकायते हैं। वे उस दर्जे से खुश नहीं हैं जो उन्हें दिया गया है, वे प्रतिनिधित्व चाहते हैं। यहां बेरोजगारी और महंगाई की समस्या है। उन्होंने कहा, लद्दाख के लोग कह रहे हैं कि राज्य को नौकरशाही से नहीं बल्कि जनता की आवाज से चलना चाहिए।

#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi pays tribute to his father and former Prime Minister Rajiv Gandhi on his birth anniversary from the banks of Pangong Tso in Ladakh pic.twitter.com/OMXWIXR3m2
— ANI (@ANI) August 20, 2023

राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी श्रद्धांजलि दी। पैंगोंग लेक के किनारे राहुल गांधी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा कर एक भावुक पोस्ट भी किया गया था।

पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए...

राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा- "पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं - हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं।" राहुल गांधी के इस वीडियो में भारत की संस्कृति झलक रही है। इसमें राजीव गांधी, पैंगोंग झील, भारत के विभिन्न राज्यों के लोग और वहां की संस्कृति की झलक है। भारत के विकास की कहानी है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।

और पढ़ें
End of Article