देश

मोदी सरकार के इन मंत्रियों ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ, जानिए लद्दाख में ऐसा क्या हुआ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2023, 08:32 AM IST

Union Ministers Praised Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लद्दाख की सड़कों पर बाइक चलाते नजर आए तो मोदी सरकार के मंत्रियों ने उनकी तारीफ करनी शुरू कर दी। दरअसल, केंद्रीय मंत्रियों ने मोदी सरकार में हुए लद्दाख के विकास पर ध्यान आकर्षित करने पर राहुल की सराहना की है।

Image

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी की तारीफ में किया पोस्ट।

Photo : Twitter

Rahul Gandhi Vs Modi Sarkar: राहुल गांधी ने लद्दाख में मोटरसाइकिल की सवारी करती हुई अपनी तस्वीरें पोस्ट की तो केंद्रीय मंत्रियों ने उनकी तारीफ शुरू कर दी। राहुल पर इशारों-इशारों में तंज कसते हुए मंत्रियों ने मोदी सरकार में हुए लद्दाख के विकास पर ध्यान आकर्षित करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल की सराहना की है।

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी की तारीफ में किया पोस्ट

लद्दाख की सड़कों पर बाइक चलाते गुए राहुल गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर आई तो केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमालयी क्षेत्र में बनी अच्छी सड़कों का प्रचार करने के लिए शनिवार को कांग्रेस नेता की सराहना की। रिजिजू ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर उसके 2012 का होने का दावा किया। इस वीडियो में लद्दाख के पैंगोंग सो जाने वाले वाहन (एसयूवी) को रोड़ों और बड़े-बड़े पत्थरों से भरी अस्थाई सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है।

पृथ्वी विज्ञान विभाग के मंत्री ने पैंगोंग सो जाने वाली सुन्दर और काली सड़क पर बाइक चला रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर भी साझा की है। पैंगोंग सो में राहुल गांधी का कार्यक्रम अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को एक आयोजन में हिस्सा लेने का है। रिजिजू ने ‘एक्स’ पर लिखा है, 'नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लद्दाख में बनवायी गई सुन्दर सड़कों का प्रचार करने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद।'

राहुल गांधी पर प्रह्लाद जोशी के कसा तंज

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ‘एक्स’ पर लिखा है, 'अनुच्छेद-370 की समाप्ति के बाद लेह-लद्दाख में हुए विकास कार्यों को देखने और उनका प्रचार करने के लिए श्री राहुल गांधी ने स्वयं घाटी का दौरा किया। हम उनकी सड़क मार्ग से यात्रा की झल्कियां देखकर बहुत खुश और उत्साहित हैं।'

लद्दाख में राहुल गांधी ने फर्राटे से दौड़ाई बाइक

लद्दाख दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का शनिवार को एक अलग ही रूप देखने को मिला। 53 साल के राहुल ने वो कारनामा किया जिसका सपना लगभग हर युवा देखता है। लद्दाख की सड़कों पर बाइक राइडिंग का। राहुल गांधी ने भी कुछ समय पहले अपना सपना बयां किया था कि वो बाइक से लद्दाख की यात्रा करना चाहते हैं, जिसे अब उन्होंने पूरा कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article