'जो नौकरी देते थे आपने उन्हें ही खत्म कर दिया’ राहुल गांधी का PM पर हमला, बोले- आपके दोस्तों ने देश को लूटा

Rahul Gandhi on PM Modi: राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की नीतियों ने ही नौकरियों का संकट पैदा किया है। उन्होंने लिखा कि मोनोपोली से नौकरियां नहीं पैदा होतीं। इससे कीमतें बढ़ती हैं और मुकाबला खत्म होता है। मोदी जी, लूट आपने और आपके दोस्तों ने की- देश ने देखा, और अभी भी देख रहा है।

Rahul Gandhi on PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नौकरी और बेरोजगारी को लेकर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए कहा कि जो लोग देश में नौकरी देते थे, मोदी सरकार ने उन्हीं को खत्म कर दिया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि PM मोदी और उनके दोस्तों ने देश को लूटा है। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, “कल मोदी जी उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे- हमने टैक्स घटाया, फिर भी आपने न वेतन बढ़ाया, न नौकरियां दीं। मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं हैं, ये आपका अपना कन्फेशन है।”

Rahul Gandhi PTI

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना (फोटो साभार- PTI)

End of Feed