Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को पंजाब की मान सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेता ने ड्रग्स को पंजाब का सबसे बड़ा मुद्दा बताया। सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि जो व्यक्ति हमेशा नशे में रहता हो वह इस समस्या से नहीं लड़ सकता। आपका सीएम हर शाम नशा नहीं कर सकता, आपको ऐसा आदमी चाहिए जो पंजाब के लिए लड़े। राहुल ने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि वह तीन साल में पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे लेकिन वह तीन साल गृह मंत्री नहीं रहेंगे।
संगरूर में रैली को संबोधित करते कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।
हमारी सरकार पंजाब से चलती है-राहुल
संगरूर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि 'किसानों की रक्षा और इंडस्ट्री को एक बार शुरू करने का काम सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती है और कोई नहीं कर सकती है। बीजेपी को आपने देख लिया है। आपके ही किसान सड़कों पर बीजेपी के कानून के खिलाफ खड़े थे। आपके ही किसानों ने कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर किसान बिल को फाड़ कर फेंका। दिल्ली से पंजाब की सरकार नहीं चलती। हमारी पार्टी पंजाब की सरकार को पंजाब से चलाती है। हमारा चीफ मिनिस्टर पंजाब का चीफ मिनिस्टर होता है। ना पंजाब को हिंदुस्तान का होम मिनिस्टर चलाता है, ना पंजाब को दिल्ली का एक चीफ मिनिस्टर चलाता है।'
राहुल ने पूछा-गुजरात में पकड़े गए ड्रग्स का क्या हुआ?
कांग्रेस नेता ने कहा कि 'लॉ एंड आर्डर की आप बात करते हो, आपने तो जेल में गैंगस्टर पाल रखे हैं। पूरा देश जानता है, कि अमित शाह ने अपने गैंगस्टर्स पाल रखे हैं। आप नशे की बात मत कीजिए। आप लॉ एंड आर्डर की बात मत कीजिए। लॉ- लॉ एंड आर्डर की बात करनी है तो देश को बताइए मणिपुर में क्या हो रहा है। अमित शाह पंजाब में 3 साल के भीतर नशा खत्म करने की बात कहते हैं। शाह जी एक बात बताइए, अदाणी के पोर्ट में गुजरात में जो ड्रग्स पकड़े गए, उसके बारे में क्या हुआ? उसके बारे में आपने क्या किया? जो हजारों किलो वहां पर ड्रग्स पकड़े गए, हेरोइन पकड़ी गई, उसके बारे में आपने क्या किया?
'सुबह 11 बजे मान के मुंह से शराब की बदबू आती थी'
राहुल ने दावा करते हुए कहा कि अमित शाह 3 साल गृह मंत्री नहीं होंगे। यह सरकार 1 साल में चली जाएगी। सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि भगवंत मान जी अगर शराब पीना चाहते हैं तो यह उनका पर्सनल मामला है। आप नशा से लड़ना चाहतो हो लेकिन आपका सीएम हर शाम नशा नहीं कर सकता है। आपको ऐसा आदमी चाहिए जो पंजाब के लिए लड़े। भगवंत मान लोकसभा में बैठकर सुबह-सुबह बैठकर हमें चुटकुले सुनाते थे। 11 बजे उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी।
