UP में एक साथ बैटिंग करेंगे राहुल-अखिलेश? क्रिकेटर के रूप में किया पेश, बताया 2027 व 2029 का 'कप्तान'

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अखिलेश ने मंगलवार को सपा मुख्यालय में अपने सभी सांसदों की बैठक बुलाई है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में सपा अध्यक्ष 2027 चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही वह संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों की रिपोर्ट भी लेंगे।

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav poster : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। एक बार फिर राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ आने की चर्चा ने जोर पकड़ ली है। रायबरेली में राहुल गांधी के दौरे के दौरान बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं। खास बात यह है कि इन बैनर-पोस्टर में राहुल और अखिलेश को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के रूप में दिखाया गया है और दोनों को 2027 एवं 2029 का 'कप्तान' बताया गया है। बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 और देश में लोकसभा चुनाव 2029 में होंगे।

Rahul Gandhi

रायबरेली में राहुल-अखिलेश के लगे पोस्टर। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी की भी तस्वीर

बैनर में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी की भी तस्वीर है। एक पोस्टर में राहुल एवं अखिलेश को PDA का रक्षक बताया गया है। बैनर लगने के बाद शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यह बैनर अब सुर्खियां बटोर रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आए। उन्होंने भुएमऊ स्थित अतिथि गृह में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार की सुबह वह पार्टी पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

End of Feed