भोपाल में राहुल गांधी, अखिलेश और ममता एक मंच पर आएंगे नजर, संविधान बचाओ मार्च में 1.5 लाख लोगों के जुटने की संभावना

Samvidhan Bachao March: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता 12 दिसंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले 'संविधान बचाओ मार्च' में शामिल होंगे।

Samvidhan Bachao March: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत विपक्षी INDIA ब्लॉक के कई प्रमुख नेता 12 दिसंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले 'संविधान बचाओ मार्च' में शामिल होंगे।

INDIA Bloc March

भोपाल में आयोजित हो रही 'इंडिया' ब्लॉक नेताओं की रैली (फाइल फोटो साभार: PTI)

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के मुताबिक, इस कार्यक्रम में एक लाख से डेढ़ लाख लोगों के जुटने की संभावना है। पार्टी ने मार्च और जनसभा के आयोजन के लिए भोपाल के लाल परेड मैदान की मांग की है।

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, कांग्रेस के मीडिया समन्वयक अभिनव बरोलिया ने शनिवार को बताया कि पार्टी ने मार्च के आयोजन के लिए भोपाल के लाल परेड मैदान की मांग की है। कांग्रेस ने इससे पहले दिसंबर में कथित 'वोट चोरी' और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की थी। इस आंदोलन का नेतृत्व राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कर सकती हैं। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि लोकतंत्र की रक्षा करना और प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बरोलिया ने बताया कि मार्च की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ होगी। राहुल गांधी संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद मार्च जिला अदालत, पुरानी जेल और कंट्रोल रूम के सामने से गुजरते हुए लाल परेड मैदान पहुंचेगा, जहां जनसभा होगी।

'आयोजन स्थल को लेकर प्रशासन के फैसले का इंतजार'

कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि पार्टी आयोजन स्थल को लेकर प्रशासन के फैसले का इंतजार कर रही है। उन्होंने आशंका जताई कि भोपाल में भी कार्यक्रम के आयोजन में बाधाएं पैदा की जा सकती हैं, जैसा कि कथित तौर पर इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के सिलसिले में हुआ था। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल को लेकर बार-बार अनिश्चितता से तैयारियों पर असर पड़ेगा।

End Article
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में का...

End of Feed