'आप हमेशा वही क्यों कहते हैं जो BJP कहती है?' पत्रकारों को राहुल के जवाब से भड़की बीजेपी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 4, 2023, 06:42 PM IST

एक ट्वीट में राहुल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर चुप्पी का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया और पूछा कि वह भयभीत क्यों हैं?

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मीडिया पर फिर से हमला करने का आरोप लगाया है। इसके लिए भाजपा ने राहुल गांधी की उस तीखी प्रतिक्रिया का हवाला दिया जिसमें एक पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने उसी से सवाल किया कि आप हमेशा वही क्यों कहते हैं जो भाजपा कह रही है? कांग्रेस मुख्यालय में प्रवेश कर रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से भाजपा के इस आरोप के बारे में पूछा गया था कि उन्होंने मानहानि के एक मामले में सोमवार को अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ सूरत की एक अदालत में अपील दायर करते समय बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल कर न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश की।

Rahul Gandhi

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर चुप्पी का आरोप लगाया

राहुल गांधी मीडिया के पास गए और पूछा, आप हमेशा वही क्यों कहते हैं जो बीजेपी कह रही है? हर बार आप वही कहते हैं जो बीजेपी कह रही होती है। राहुल गांधी ने अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि एक बहुत ही सरल बात है। अडानी जी की मुखौटा कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये का मालिक कौन है? यह बेनामी है। इसका मालिक कौन है? बाद में एक ट्वीट में राहुल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर चुप्पी का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया और पूछा कि वह भयभीत क्यों हैं?

End of Feed