VIDEO: राधा रानी की भक्ति में लीन हुए CM सुवेंदु अधिकारी, गौड़ीय मठ में बजाया ढोल, गाए भक्ति गीत

राधा अष्टमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के बागबाजार स्थित श्री गौड़ीय मठ में पूजा-अर्चना की और भक्ति संगीत गाया। उन्होंने मिशन के संतों व पदाधिकारियों से मुलाकात की और श्रीचैतन्य महाप्रभु संग्रहालय का दौरा भी किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने गौड़ीय मठ के ऐतिहासिक महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि यहां कई प्रमुख हस्तियां आ चुकी हैं और अब मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी भी यहां आने की बारी थी।

राधा अष्टमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के बागबाजार स्थित श्री गौड़ीय मठ में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भक्ति गीत भी गाए और धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

cm suvendhu (2)

राधा अष्टमी पर गौड़ीय मठ पहुंचे सीएम सुवेंदु अधिकारी।

सीएम सुवेंदु ने गाया भक्ति संगीत

मुख्यमंत्री ने मिशन के संतों और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की तथा श्रीचैतन्य महाप्रभु संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान गौड़ीय मठ के आचार्य एवं अध्यक्ष भक्ति सुंदर संन्यासी महाराज भी मौजूद रहे। इस दौरान वह भक्ति में लीन नजर आए और उन्होंने भक्ति संगीत भी गाए। राधा अष्टमी के मौके पर मठ में श्रद्धालुओं की भी मौजूदगी रही।

End of Feed