नीतीश कुमार के बयान पर भड़कीं राबड़ी देवी, कहा- सदन में हुआ मेरा अपमान, ये है सभी महिलाओं का अपमान

महिलाओं पर दिए गए सीएम नीतीश कुमार के बयान पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भड़क गई है। उन्होंने सीएम के बयान की आलोचना करते हुए इसे महिलाओं का अपमान करार दिया है।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने महिला सशक्तीकरण का श्रेय लेते हुए बेतुकी टिप्पणियां कीं। राबड़ी देवी ने कहा कि सदन में मेरा अपमान हुआ है ये सिर्फ मेरा नहीं बल्कि सभी महिलाओं का अपमान है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार भांग पीकर विधानसभा आते हैं। वह महिलाओं का अपमान करते हैं, जिसमें मैं भी शामिल हूं, वे हमारा अपमान करते हैं। उन्हें देखना चाहिए कि जब हम सत्ता में थे तो हमने किस तरह का काम किया। उनके आस-पास के लोग जो कहते हैं, वह वही बोलते हैं। उनकी अपनी पार्टी के सदस्य और कुछ भाजपा नेता उनसे ऐसी बातें कहने के लिए कह रहे हैं।

Rabri Devi

नीतीश कुमार के बयान पर भड़कीं राबड़ी देवी

राजद के सदस्यों ने सदन में किया सीएम के बयान का विरोध

सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद में राजद की महिला सदस्यों के साथ तीखी बहस के दौरान विपक्ष की नेता राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि इसके पति जब डूब गये तब अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। नीतीश कुमार द्वारा किये गये इसके पति शब्द का इस्तेमाल अपमानजनक माना गया और राजद के सदस्यों ने सदन के अंदर इसका विरोध भी किया। राबड़ी देवी पहली बार 1997 में उस समय मुख्यमंत्री बनी थीं, जब उनके पति और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को चारा घोटाले में सीबीआई द्वारा आरोपपत्र दाखिल करने के बाद पद छोड़ना पड़ा था। तब लालू प्रसाद यादव ने विधायक दल की सहमति लेकर राबड़ी देवी को सीएम बनवा दिया था। बता दें, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बीते शनिवार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्होंने महिला सशक्तीकरण का श्रेय लेते हुए बेतुकी टिप्पणियां की है।

End of Feed