हैदराबाद हाउस में मिले पुतिन-मोदी, यूक्रेन युद्ध पर हुई बात, PM ने कहा-तटस्थ नहीं, शांति के पक्ष में है भारत

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि इस युद्ध में भारत तटस्थ नहीं है बल्कि वह शांति के पक्ष में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस युद्ध को खत्म करने के लिए शांति के जो भी प्रयास होंगे, भारत उसका समर्थन करेगा। पीएम ने कहा कि हमें शांति के रास्ते तलाशने चाहिए क्योंकि शांति के रास्ते से ही सभी का कल्याण हो सकता।

PM Modi Meets with Putin in Hyderabad House: भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत की। इस बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हुई। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि इस युद्ध में भारत तटस्थ नहीं है बल्कि वह शांति के पक्ष में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस युद्ध को खत्म करने के लिए शांति के जो भी प्रयास होंगे, भारत उसका समर्थन करेगा। पीएम ने कहा कि हमें शांति के रास्ते तलाशने चाहिए क्योंकि शांति के रास्ते से ही सभी का कल्याण हो सकता। पीएम ने रूस और यूक्रेन के बीच जल्द शांति होने की उम्मीद जताई।

Hydrabad house

हैदराबाद हाउस में पुतिन और पीएम मोदी। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

पुतिन ने कहा कि शांति पर उनका देश भारत के साथ है। भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है।

End of Feed