सुखोई-30 MKI क्रैश में मारे गए पायलट ने लिया था 'ऑपरेशन सिंदूर' में हिस्सा, पिता बोले- 10 दिन पहले परिवार से मिले थे

Sukhoi Plane Crash: भारतीय वायुसेना के अधिकारी, नागपुर के न्यू सूबेदार लेआउट में स्थित पुरवेश दुरागकर के घर उनके पिता को सांत्वना देने पहुंचे जहां गहरे शोक में डूबे परिवार ने कहा कि उनके बेटे को लड़ाकू विमान उड़ाने पर बेहद गर्व था।

Indian Air Force News: असम में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान हादसे में अपने बेटे फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर को खोने वाले रवींद्र दुरागकर के पास अब उनकी यादों के सिवा कुछ नहीं बचा है। बुधवार को बेटे से फोन पर हुई आखिरी बातचीत और 10 दिन पहले परिवार के साथ बिताए आत्मीय पल ही अब उन्हें इस गहरे शोक के बीच किसी तरह संभाले हुए हैं।

सुखोई-30 MKI क्रैश में मारे गए पायलट ने लिया था 'ऑपरेशन सिंदूर' में हिस्सा

सुखोई-30 MKI क्रैश में मारे गए पायलट ने लिया था 'ऑपरेशन सिंदूर' में हिस्सा

भारतीय वायुसेना के अधिकारी, नागपुर के न्यू सूबेदार लेआउट में स्थित पुरवेश दुरागकर के घर उनके पिता को सांत्वना देने पहुंचे जहां गहरे शोक में डूबे रवींद्र किसी तरह खुद को संभालते और बार-बार बस यही कहते रहे कि उनके बेटे को लड़ाकू विमान उड़ाने पर बेहद गर्व था।

End of Feed