पुरी रथ यात्रा में सुरक्षा का 'महा-कवच', 16 से 27 जुलाई तक ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध

No Fly Zone Puri Odisha: यह सख्त फैसला मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच इस महा-उत्सव को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Puri Rath Yatra Drone Ban: विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के पावन अवसर पर जन सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए पुरी जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े और अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। त्योहार के दौरान किसी भी संभावित हवाई खतरे और अनधिकृत ड्रोन संचालन को रोकने के लिए प्रशासन ने आगामी 16 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक इस पवित्र नगरी के चारों ओर पांच किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह 'उड़ान निषिद्ध क्षेत्र' (No-Fly Zone) घोषित कर दिया है।

पुरी रथ यात्रा में सुरक्षा का 'महा-कवच', 16 से 27 जुलाई तक ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध

पुरी रथ यात्रा में सुरक्षा का 'महा-कवच', 16 से 27 जुलाई तक ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध

यह सख्त फैसला मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच इस महा-उत्सव को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले तत्वों के खिलाफ कानून के तहत बेहद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

End of Feed