Puri Jagannath Heritage Corridor Project: देखते ही बन रहा है जगन्नाथ पुरी हेरिटेज कॉरिडोर, बुधवार को उद्घाटन

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 16, 2024, 11:06 PM IST

Puri Jagannath Heritage Corridor Project: इस परियोजना के तहत 800 करोड़ रुपये की लागत से जगन्नाथ मंदिर की मेघनाद पचेरी (बाहरी दीवार) के चारों ओर विशाल गलियारों का निर्माण किया गया है और इससे श्रद्धालुओं को 12 वीं शताब्दी के मंदिर के सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन करने में मदद मिलेगी।

Puri Jagannath Heritage Corridor Project: ओडिशा जगन्नाथ मंदिर विरासत गलियारा परियोजना पूरा हो चुका है। बुधवार को इसका उद्घाटन होना है। उद्घाटन से पहले ओडिशा समेत देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु समुद्र तटीय तीर्थ नगरी पुरी में उमड़ने लगे हैं। जगन्नाथ पुरी हेरिटेज कॉरिडोर की सामने आई फोटो में इसकी सुंदरता देखते ही बन रही है।

Puri Jagannath Heritage Corridor Project.

जगन्नाथ पुरी हेरिटेज कॉरिडोर उद्घाटन को तैयार

4000 करोड़ होने हैं खर्च

इस परियोजना के तहत 800 करोड़ रुपये की लागत से जगन्नाथ मंदिर की मेघनाद पचेरी (बाहरी दीवार) के चारों ओर विशाल गलियारों का निर्माण किया गया है और इससे श्रद्धालुओं को 12 वीं शताब्दी के मंदिर के सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन करने में मदद मिलेगी। यह तीर्थयात्रियों को सुविधाएं भी प्रदान करेगा और मंदिर तथा भक्तों की सुरक्षा को मजबूत करेगा। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यह परियोजना पुरी को विश्व धरोहर शहर के रूप में बदलने के लिए 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली एक बड़ी पहल का एक हिस्सा है।

End of Feed