आंधी-तूफान की चपेट में आई हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, तीसरे दिन ही सेवाएं रद्द

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 22, 2023, 02:14 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 मई को ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था और इसकी वाणिज्यिक सेवा 20 मई से शुरू हुई।

Puri Howrah Vande Bharat Express: हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं सोमवार को रद्द कर दी गईं। एक दिन पहले तूफान के दौरान चलती ट्रेन पर पेड़ की शाखाएं गिरने से उसे नुकसान पहुंचा था, जिसकी तत्काल मरम्मत की जरूरत है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओडिशा के जाजपुर जिले में बैतरणी रोड रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम आंधी के दौरान आईसीएफ का नया रेक क्षतिग्रस्त हो गया, पैंटोग्राफ को नुकसान पहुंचा और विंडशील्ड में दरार आ गई।

vande bharat

आंधी-तूफान की चपेट में आई वंदे भारत एक्सप्रेस (File photo)

आंधी-तूफान से हुआ नुकसान

दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, 22895/22896 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं 22 मई को ईस्ट कोस्ट रेलवे के कटक-भद्रक खंड में आंधी-तूफान से हुए नुकसान की मरम्मत के लिए रद्द रहेंगी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना बैतरणी रोड और मंजुरी रोड स्टेशन के बीच शाम करीब पौने पांच बजे हुई थी। इसमें किसी यात्री या ट्रेन के कर्मचारी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा।

End of Feed