पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने चलाईं 6 गोलियां; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के बरनाला स्थित घर पर शनिवार देर रात बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की। हमलावरों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से कुछ घर के मुख्य गेट पर लगीं। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना के वक्त सिद्धू घर पर नहीं थे, जबकि परिवार के सदस्य मौजूद थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पंजाब के बरनाला जिले में पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर शनिवार देर रात कथित तौर पर फायरिंग की गई। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार तीन अज्ञात और नकाबपोश लोगों ने उनके घर के मुख्य गेट को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के वक्त गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे, हालांकि उनके परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, तीनों हमलावर मोटरसाइकिल से गांव फरवाही स्थित सिद्धू के घर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने घर के मुख्य गेट की ओर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

punjabi singer

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग।

छह राउंड फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमलावरों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाईं। इनमें से कुछ गोलियां घर के मुख्य गेट पर लगीं। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल चला रहा एक व्यक्ति मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि उसके साथ मौजूद दो लोगों ने फायरिंग की। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

End of Feed