पंजाब के परिवहन विभाग की बल्ले-बल्ले, पिछले साल की अपेक्षा 608 करोड़ रुपए बढ़ी कमाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 10:42 PM IST

Punjab Government: पंजाब रोडवेज/पनबस की आमदन का विवरण शेयर करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि अप्रैल से सितंबर 2022 तक 360.63 करोड़ रुपए की आमदन के साथ पंजाब रोडवेज/पनबस ने पिछले साल के 247.35 करोड़ रुपए के मुकाबले 113.28 करोड़ रुपए अधिक कमाए हैं और ये वृद्धि 45.79 प्रतिशत बनती है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. परिवहन विभाग की कमाई में वृद्धि
  2. पिछले साल की अपेक्षा में 608 करोड़ रुपए की वृद्धि
  3. छह महीनों में पिछले साल की तुलना में राजस्व 45 प्रतिशत बढ़ा

Punjab Government: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के परिवहन विभाग ने अपने पहले छह महीनों में 608.21 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ कुल 1957.64 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित किया है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को चंडीगढ़ में बताया कि विभाग की कुल तीन शाखाओं एसटीसी, पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज/पनबस ने इस साल अप्रैल से सितंबर तक 1957.64 करोड़ रुपए कमाए हैं, जो पिछले वर्ष इस अरसे के दौरान हुई आमदन की अपेक्षा 45.07 प्रतिशत अधिक है।

cm bhagwant mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

पिछले साल की अपेक्षा में 608 करोड़ रुपए की वृद्धि

उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पिछले वर्ष ये आमदन 1349.43 करोड़ रुपए थी। विभाग की शाखा-वार आमदन के विवरण देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर दफ़्तर को अप्रैल से सितंबर 2022 तक कुल 1203.39 करोड़ रुपए की आमदन हुई है, जो पिछली सरकार के समय 855.95 करोड़ रुपए थी। उन्होंने बताया कि 347.44 करोड़ रुपए की ये वृद्धि 40.60 प्रतिशत बनता है।

End of Feed