Punjab Latest News: पंजाब के संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर बुधवार (30 नवंबर, 2022) को जबरदस्त बवाल हुआ। मजदूर संघ के लोग विभिन्न मांगों को लेकर जब मार्च निकाल रहे थे, तभी पुलिस को हालात काबू करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ गया। इस बीच, वहां अफरा-तफरी और भगदड़ की नौबत देखने को मिली।
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर के बाहर प्रदर्शन करते मजदूर संघ के लोग।
टीवी चैनलों ने कवरेज के दौरान हंगामे के जो विजुअल्स दिखाए, उनमें संघ के लोग झंडे लहराते, नारेबाजी करते, चिल्लाकर विरोध जता रहे थे, जबकि इस दौरान पुलिस वाले उन्हें संभालने की पुरजोर कोशिशों में जुटे थे।
#WATCH | Punjab Police lathi-charged Mazdoor Union people who were marching towards CM Bhagwant Mann's residence in… t.co/NMO9UMx5IR
— ANI (@ANI) Nov 30, 2022
इस बीच, सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि प्रदर्शनकारी इस बात की मांग पर अड़े थे कि उनकी दिहाड़ी को बढ़ाकर 700 रुपए किया जाएगा। वे इसके अलावा पांच मारला जमीन भी चाहते हैं।
सोशल मीडिया पर जब मजदूर संघ के लोगों पर पुलिस की ओर से लाठी भांजने का वीडियो सामने आया तब कुछ लोग इसे देखकर हैरान रह गए। टि्वटर पर @AnshumanSail के हैंडल से लिखा गया- आप सरकार लोगों के साथ ऐसा सलूक कर रही है। ऐसा तब हो रहा है, जब पंजाब के पार्ट-टाइम सीएम गुजरात में खाली कुर्सियों वाली सभाओं में भाषण देने में व्यस्त हैं।
उधर, संगरूर के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने दावा किया कि कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया। विरोध शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रदर्शनकारियों के एक आक्रामक गुट ने हाथापाई की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें नियंत्रित किया। हमने उनकी मांगों का संज्ञान लिया है।
रोचक बात है कि सीएम मान इस दौरान गुजरात में जहां पर विधानसभा चुनाव होने हैं। वह वहां पार्टी की ओर से प्रचार अभियान में एड़ी चोटी का दम लगा रहे हैं। उन्होंने बुधवार को वादा किया कि मार्च, 2022 से गुजरात में भी लोगों को मुफ्त बिजली मुहैया कराई जाएगी।
