LPU में देर रात छात्रों का हंगामा, छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के दावों पर कार्रवाई की मांग

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार देर रात छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सोशल मीडिया पर छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न और बाद में आत्महत्या से जुड़े दावों के सामने आने के बाद हुआ। छात्रों ने मामले में कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इन आरोपों और छात्रा की मौत की पुलिस या यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जलंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में शनिवार देर रात छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सोशल मीडिया पर एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न और इसके बाद उसकी मौत से जुड़े दावों के सामने आने के बाद शुरू हुआ। बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में जुटे और मामले में कार्रवाई की मांग की।

lpu

LPU कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन, सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ा बवाल। ANI

हालांकि, सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों की अभी तक पुलिस या यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में कथित घटना और मौत से जुड़ी जानकारी को लेकर आधिकारिक जांच और पुष्टि का इंतजार है।

End of Feed