Punjab News: ड्रग्स के साथ पकड़ा गया खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह का भाई, पुलिस ने जालंधर से किया गिरफ्तार

MP Amritpal Singh: पंजाब के जालंधर में पुलिस द्वारा खड़ूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरप्रीत सिंह से पुलिस ने करीब 5 ग्राम आइस बरामद की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • हरप्रीत सिंह के पास से मिला ड्रग्स
  • पंजाब पुलिस ने हरप्रीत सिंह के खिलाफ दर्ज किया केस

Pro-Khalistan MP Amritpal Singh: पंजाब के जालंधर की फिल्लौर में खालिस्तान समर्थक खड़ूर साहब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को पुलिस ने ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी अंकुर गुप्ता और डीएसपी फिल्लौर सर्वणजीत सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह के पास से 5 ग्राम ड्रग्स बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले की वीडियोग्राफी भी कराई है। पुलिस ने फिल्लौर हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान हरप्रीत सिंह को पकड़ा। डीएसपी सर्वणजीत सिंह ने बताया कि जो ड्रग्स बरामद की गई है वह उसके पास कहां से आई, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरप्रीत सिंह का मेडिकल करवाया गया है, नशे की पुष्टि हुई है। हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Punjab News

ड्रग्स के साथ पकड़ा गया सांसद अमृतपाल सिंह का भाई हरप्रीत सिंह

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है अमृतपाल सिंह

बता दें, पिछले साल 23 फरवरी को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' से जुड़े लोगों ने अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। अमृतपाल सिंह ने ये हमला लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग को लेकर किया था। लवप्रीत तूफान को पुलिस ने एक शख्स को अगवा कर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बवाल के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था।

End of Feed