पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी होंगे BJP में शामिल? लग रही अटकलें; जानें कांग्रेस ने क्या कहा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 8, 2023, 08:25 PM IST

Charanjit Singh Channi: चरणजीत सिंह चन्नी को राहुल गांधी ने ही सीएम बनाया था, उन्हीं के फेस पर कांग्रेस विधानसभा चुनाव लड़ी थी, जिसमें उसे बड़ी हार मिली थी। चरणजीत सिंह चन्नी को कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह सीएम बनाया गया था।

एक के बाद एक राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथी कांग्रेस (Congress) छोड़ते जा रहे हैं। अब पंजाब से कांग्रेस के लिए बुरी खबर आती दिख रही है। अटकलें हैं कि पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ जा सकते हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

charanjeet singh channi leaves congress

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी छोड़ सकते हैं कांग्रेस

मुश्किल में कांग्रेस

कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। जिस राहुल के भरोसे कांग्रेस है उसके कई खास साथी ही उनका साथ छोड़ चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, अनिल एंटनी, किरण कुमार रेड्डी, सीआर केसवन, सुष्मिता देव जैसे कई कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं। पिछले तीन दिनों में बीजेपी कांग्रेस को तीन बड़े झटके दे चुकी है। केरल, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के बड़े कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

End of Feed