Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा पंजाबियों को त्योहारों का तोहफा, 19,491 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण की शुरुआत

Punjab News: सरकार ने ठेकेदारों को अगले पाँच साल तक सड़कों की देखभाल की ज़िम्मेदारी सौंपी है। वहीं बाढ़ से हुए नुकसान के लिए किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ मिलेंगे।

Punjab News: त्योहारों के सीज़न में प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफ़ा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 4,150.42 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में 19,491.56 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत और उन्नयन के लिए विशाल प्रोजेक्ट की शुरुआत की।इक्ट्ठ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने तरनतारन की पवित्र धरती को नमन किया, जिसे पाँचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी, नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी और बाबा बुढ़ा जी के चरण स्पर्श प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, विशेषकर पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए क्योंकि आज से ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य आरंभ किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत अब इन लिंक सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ अगले पाँच वर्षों तक ठेकेदारों द्वारा उनकी देखरेख भी सुनिश्चित की जाएगी।

Punjab News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कुल 30,237 लिंक सड़कें हैं, जिनकी कुल लंबाई 64,878 किलोमीटर है। इनमें से 33,492 किलोमीटर पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन हैं और 31,386 किलोमीटर सड़कें लोक निर्माण विभाग (पी.डब्लयू.डी.) के अधीन हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अब 19,491.56 किलोमीटर लंबाई वाली 7,373 लिंक सड़कों की मरम्मत और उन्नयन का प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। इस प्रोजेक्ट पर 4,150.42 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें पाँच वर्षों की देखरेख शामिल है। इसमें से 3,424.67 करोड़ रुपये मरम्मत और उन्नयन पर खर्च होंगे और 725.75 करोड़ रुपये पाँच साल की देखभाल पर खर्च होंगे।

End of Feed