देश

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती

Punjab CM Bhagwant Mann hospitalised: अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री मान को पिछले सप्ताह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निगरानी के लिए भर्ती कराया गया था।

Image

पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी

KEY HIGHLIGHTS

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती
  • 'मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी गहन जांच की जा रही है'
  • मुख्यमंत्री मान को पिछले सप्ताह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निगरानी के लिए भर्ती कराया गया था

Punjab CM Bhagwant Mann hospitalised: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि सीएम मान को बुधवार देर रात तीन बार बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आम आदमी पार्टी (AAP) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी गहन जांच की जा रही है।'

उन्होंने मान की बीमारी का खुलासा करने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ठीक है और उन्हें कुछ जरूरी जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि सीएम मान नियमित जांच के लिए आए थे और उनकी हालत ठीक है। सीएम मान की हालत के बारे में आप या पंजाब सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।अकाली दल और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री मान और आप पर निशाना साधा था। साथ ही मांग की थी कि वे उनके ठिकाने और बीमारियों के बारे में बताएं।

उन्होंने पंजाब और दिल्ली में आप सरकारों द्वारा सर्वोत्तम सरकारी अस्पतालों और क्लीनिकों के बड़े-बड़े दावों पर भी कटाक्ष किया था।कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, "फिर भी जब बात खुद के स्वास्थ्य की आती है, तो सीएम मान दिल्ली के एक निजी अस्पताल का विकल्प चुनते हैं! यह पाखंड चौंका देने वाला है। अब यह स्पष्ट है कि ये तथाकथित 'आम आदमी के चैंपियन' अपने बड़े-बड़े दावों से जनता को गुमराह कर रहे हैं।"

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article