पंजाब विधानसभा में E20 ईंधन नीति के खिलाफ प्रस्ताव पारित, भगवंत मान बोले- बिना विशेषज्ञों की राय के थोपी गई नीति

पंजाब विधानसभा में आज केंद्र सरकार की E20 ईंधन नीति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि E20 ईंधन को विशेषज्ञों की सिफारिश के बिना ही देश के लोगों पर थोप दिया गया है।

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को केंद्र सरकार की E20 फ्यूल पॉलिसी के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में चिंता जताई गई है कि इस नीति के कारण ऐसे वाहन, जो E20 ईंधन के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें नुकसान पहुंच सकता है। इसके साथ ही केंद्र सरकार से इस नीति पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है।

bhagwant maan dddd

भगवंत मान। (फोटो- x/ @BhagwantMann)

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह प्रस्ताव सदन में पेश किया। प्रस्ताव रखते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार ने E20 नीति को वर्ष 2030 तक लागू करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन इसे 2026 में ही लागू करने की जल्दबाजी क्यों दिखाई गई? इस दौरान चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने दुनिया के सबसे बड़े एथेनॉल उत्पादक देशों में शामिल अमेरिका के दबाव में आकर इस नीति को समय से पहले लागू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले इसके प्रभावों का व्यापक अध्ययन करना चाहिए था।

End of Feed