Punjab में बढ़ा गन्ने का SAP: बोले CM मान- 2021 के मुकाबले 20 रुपए प्रति क्विंटल और मिलेगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 08:58 AM IST

राज्य सरकार के इस निर्णय से राज्य सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सालाना 200 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करेगी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अगस्त, 2021 में गन्ने के एसएपी में 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद गन्ने की कीमत 360 रुपये प्रति क्विंटल हो गई थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गन्ने की कीमत 360 रुपए से बढ़ाकर 380 रुपए प्रति क्विंटल करने का ऐलान किया है। उन्होंने सोमवार (तीन अक्टूबर, 2022) को अपने राज्य विधानसभा के संक्षिप्त सत्र के समापन के दिन गन्ने के राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) में बढ़ोतरी की घोषणा की। मान ने कहा कि किसानों को गन्ने के एसएपी के तहत पिछले साल की तुलना में 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मिलेगा।

bhagwant mann punjab

पंजाब के सीएम भगवंत मान।

सीएम के मुताबिक, राज्य के किसान फसल विविधीकरण के तहत गन्ने की फसल को बड़ी बेसब्री से अपनाना चाहते हैं, लेकिन पर्याप्त कीमत न मिलने और फसल का समय पर भुगतान न होने के कारण वे हिचकिचाहट दिखाते रहे हैं।

End of Feed