पुणे : लिव-इन पार्टनर को मारकर लाश के पास पूरी रात बैठ रहा लिव इन पार्टनर, सुबह खुद बुलाई पुलिस

पुलिस का आरोप है कि शुभम ने आपा खो दिया और कोमल को मुक्कों से बार-बार मारा, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इसके बाद शुभम रात भर कोमल के शव के पास ही रहा। सुबह करीब 6:30 बजे उसने खुद पुलिस को फोन किया और एम्बुलेंस की मांग की।

Pune Crime: पुणे के आईटी हब हिंजेवाड़ी में एक सॉफ़्टवेयर इंजीनियर पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या का आरोप है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि झगड़े के बाद उसने साथी को पीट-पीटकर मार डाला, रात भर उसके शव के पास बैठा रहा और सुबह खुद पुलिस को फोन कर एम्बुलेंस मांगी। घटना रविवार देर रात हिंजेवाड़ी के प्रिस्टीन पीजी में हुई। मृतका की पहचान कोमल दहाले के रूप में हुई है, जो विदर्भ के वर्धा जिले की रहने वाली थी। आरोपी शुभम कलबांडे महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले का निवासी है।

pune crime

पुणे में लिव इन पार्टनर की हत्या। तस्वीर-AI

शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों हिंजेवाड़ी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। शुभम इंफोसिस में और कोमल विप्रो में कार्यरत थी। पुलिस उपायुक्त प्रदीप जाधव ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि दोनों की जान-पहचान पेशे के सिलसिले में हुई थी।

End of Feed