देखो अपना देश: तहजून करमालावाला ने नाप डाले 63000 किलोमीटर, बोले- भारत में है बहुत कुछ, विदेश जाने की जरुरत नहीं

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 30, 2023, 04:51 PM IST

केंद्र सरकार के 'देखो अपना देश' अभियान से प्रेरित होकर पुणे के बिजनेसमैन तहजून करमालावाला (Tehzoon Karmalawala) ने अकेले पूरे देश भर में 63000 किलोमीटर भ्रमण किया। स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन से 104 राष्ट्रीय उद्यानों, 54 बाघ अभयारण्यों, 32 हाथी रिजर्वों और 40 से अधिक विश्व धरोहर स्थलों का दौरा किया।

पुणे (महाराष्ट्र): केंद्र सरकार के 'देखो अपना देश' अभियान से प्रेरित होकर पुणे के बिजनेसमैन तहजून करमालावाला (Tehzoon Karmalawala) ने पूरे भारत में डेढ़ साल का एकल अभियान पूरा करके यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। करमालावाला ने अक्टूबर 2021 से अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन में 104 राष्ट्रीय उद्यानों, 54 बाघ अभयारण्यों, 32 हाथी रिजर्वों और 40 से अधिक विश्व धरोहर स्थलों का दौरा करते हुए कुल 63,000 किमी की दूरी तय की। अपने अनुभव को शेयर करते हुए तहजून ने कहा कि उनके अभियान का उद्देश्य देश के समृद्ध और विविध परिदृश्य का दस्तावेजीकरण करना और उसे दिखाना है।

Dekho Apna Desh Abhiyan, Tehjoon Karmalawala

Tehjoon Karmalawala ने पूरे देश में 60 हजार किलोमीटर का किया भ्रमण (तस्वीर-ANI)

विदेश क्या भारत में ही हैं तलाशने के लिए बहुत सी चीजें

उन्होंने कहा कि मेरे अभियान का उद्देश्य भारत के समृद्ध और विविध परिदृश्यों के साथ-साथ इसकी वनस्पतियों और जीवों की लुभावनी सुंदरता का दस्तावेजीकरण करना और प्रदर्शित करना है। राजस्थान के शुष्क रेगिस्तान से लेकर उत्तर-पूर्व के हरे-भरे वर्षावनों तक, ऊंचे हिमालय की चोटियों से लेकर मनोरम अंडमान द्वीप समूह तक। उन्होंने कहा कि लोग प्रकृति का पता लगाने के लिए मुख्य रूप से दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में विदेश यात्रा करते हैं, लेकिन भारत में ही वन्य जीवन और पारिस्थितिकी तंत्र में तलाशने के लिए बहुत सी चीजें हैं।

End of Feed