पुणे से पहुँच रही हैं गणेश मूर्तियां, कश्मीर में सजेगा गणेशोत्सव

पुणे, जहाँ से सार्वजनिक गणेशोत्सव की परंपरा की शुरुआत हुई थी, अब एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। लगातार तीसरे वर्ष पुणे के सात प्रमुख गणेश मंडल *के जरिए कश्मीर की वादियों में ‘सार्वजनिक गणेशोत्सव’ मनाया जाएगा*। इस बार 27 अगस्त से शुरू होने वाले गणेशोत्सव में पाँच दिवसीय महोत्सव का आयोजन श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम में होगा।

पुणे से पहुँच रही हैं गणेश मूर्तियां, कश्मीर में सजेगा गणेशोत्सव

शनिवार को पुणे के श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति मंडल में ढोल-ताशों की गूंज और जयकारों के बीच तीन प्रसिद्ध गणेश प्रतिमाओं की प्रतिकृतियाँ कश्मीरी मंडलों को सौंपी गईं। इनमें केसरीवाडा गणपति, अखिल मंडई मंडल के गणेश और श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणेश शामिल हैं।

End of Feed