'छात्रों को धमकाना बंद करे पुलिस, युवाओं में सरकार बदलने की ताकत', NEET आंदोलन की सफलता के बाद घर लौटे दीपके का बड़ा बयान

NEET पेपर लीक मामले पर दिल्ली में 36 दिनों तक आंदोलन करने के बाद छात्र नेता और CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस को छात्रों का उत्पीड़न बंद करना चाहिए, वरना देश का युवा सरकार बदलने का काम करेगा।

नीट पेपर लीक विवाद पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर महीने भर से अधिक चले आंदोलन के सफल होने के बाद CJP (Cockroach Janta Party) के संस्थापक अभिजीत दीपके बुधवार को छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे। हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपके ने केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं, वे कोई आतंकवादी नहीं हैं।

cjp founder abhijeet dipke warns government

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे दीपके

सरकार को उनका उत्पीड़न तुरंत बंद कर देना चाहिए। अभिजीत दीपके ने बताया कि वे लगभग 40 दिनों के लंबे समय के बाद अपने घर वापस लौट रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चले इस विरोध प्रदर्शन ने एक राष्ट्रव्यापी रूप ले लिया था, जिसके दबाव में आकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने इस जीत का श्रेय देश के सभी छात्रों के संघर्ष को दिया और खुशी जताई कि आखिरकार वे अपने माता-पिता से मिल सकेंगे।

End of Feed