अहंकारी सत्ता सच को दबाने के लिए हर हथकंडे आजमा रही है, प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 7, 2023, 02:42 PM IST

प्रियंका गांधी ने कहा, राहुल गांधी जी इस अहंकारी सत्ता के सामने सत्य और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी उपनाम वाली टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका गुजरात हाई कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद शुक्रवार को आरोप लगाया कि अहंकारी सत्ता सच को दबाने के लिए हर हथकंडे आजमा रही है। प्रियंका ने साथ ही कहा कि जनता के हितों से जुड़े सवालों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार साम, दाम, दंड, भेद का सहारा ले रही है।

रामधारी सिंह दिनकर की कविता बताई

उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर की कविता का एक अंश उद्धृत करते हुए ट्वीट किया, ‘समर शेष है, जनगंगा को खुल कर लहराने दो, शिखरों को डूबने और मुकुटों को बह जाने दो, पथरीली ऊंची जमीन है तो उसको तोड़ेंगे, समतल पीटे बिना समर की भूमि नहीं छोड़ेंगे, समर शेष है, चलो ज्योतियों के बरसाते तीर, खण्ड-खण्ड हो गिरे विषमता की काली जंजीर।’

End of Feed