'अन्याय सहना बंद करो', LSR छात्राओं के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- अपराधियों को जवाबदेह ठहराना जरूरी

Priyanka Gandhi Supports LSR Students: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लेडी श्रीराम कॉलेज और अन्य संस्थानों की उन छात्राओं की जमकर सराहना की है, जो महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर आवाज उठा रही हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं को डरकर रहने या अन्याय सहने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

Priyanka Gandhi Supports LSR Students: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों और हिंसा के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है। उन्होंने दिल्ली के मशहूर लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR) और अन्य शैक्षणिक संस्थानों की उन छात्राओं की दिल खोलकर तारीफ की है, जो महिला सुरक्षा के मुद्दे पर लगातार विरोध दर्ज करा रही हैं और अपने अधिकारों के लिए खड़ी हो रही हैं।

priyanka gandhi supports lsr students

प्रियंका गांधी का तीखा सवाल (फाइल फोटो)

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक भावुक और प्रेरणादायक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें LSR और अन्य कॉलेजों की उन सभी निडर लड़कियों पर बहुत गर्व है, जो समाज में हर दिन महिलाओं के साथ हो रही हिंसा के खिलाफ बिना डरे अपनी बात रख रही हैं।

End of Feed