'हम फिर आएंगे और लोगों से मिलेंगे', प्रियंका गांधी का दो दिवसीय असम दौरा समाप्त; कांग्रेस नेताओं संग की चर्चा

Assam Assembly Polls: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के दो दिवसीय असम दौरे का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान, उन्होंने कहा कि मैंने लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की।

Assam Assembly Polls: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने की खातिर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करने के बाद शुक्रवार को राज्य का अपना दो दिवसीय दौरा पूरा किया। एक दिन पहले गुवाहाटी पहुंचीं प्रियंका ने राज्य भर के नेताओं से मुलाकात की और संभावित उम्मीदवारों पर प्रतिक्रिया जानने के लिए सुबह लगभग तीन बजे तक चर्चा की।

Priyanka Gandhi in Assam

प्रियंका गांधी वाड्रा का दो दिवसीय असम दौरा संपन्न (फोटो साभार: @INCAssam)

प्रियंका गांधी ने बैक-टू-बैक की बैठकें

प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से कहा, "मैंने लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। मुझे लगता है कि इस तरह से मुझे बेहतर प्रतिक्रिया मिल सकती है। हमने देर रात तक चर्चा की। हम फिर आएंगे और लोगों से मिलेंगे।" प्रियंका ने राजनीतिक मामलों की समिति, विधायकों, जिला अध्यक्षों, संबद्ध संगठनों के प्रमुखों, सांसदों, प्रकोष्ठ प्रमुखों और बूथ समिति प्रमुखों आदि के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चयन समिति के सदस्यों एवं लोकसभा सदस्यों इमरान मसूद, सप्तगिरि शंकर उलका और सिरिवेल्ला प्रसाद ने सभी जिलों का दौरा किया और विभिन्न स्तरों पर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

End of Feed