VIDEO: कर्नाटक में प्राइवेट विमान हुआ क्रैश, पायलट समेत दो लोगों ने ऐसे बचाई जान

दो सीटों वाला प्रशिक्षण विमान बाबलेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव के पास एक खुले मैदान में क्रैश हुआ। विमान के नीचे गिरने से पहले ही उसमें सवार दोनों लोगों ने इजेक्ट कर लिया,जिससे उनकी जान बच गई।

कर्नाटक के विजयापुर जिले में रविवार दोपहर एक निजी मिनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये हादसा इतना अचानक हुऐ कि विमान खुले खेत में गिरते ही तीन टुकड़ों में टूट गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि पायलट समेत दोनों सवारों ने समय रहते विमान से इजेक्ट होकर अपनी जान बचा ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त।

ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त। (फोटो- वीडियो ग्रैब पीटीआई)

खुले मैदान में क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान

पुलिस के मुताबिक, यह दो सीटों वाला प्रशिक्षण विमान बाबलेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव के पास एक खुले मैदान में क्रैश हुआ। विमान के नीचे गिरने से पहले ही उसमें सवार दोनों लोगों ने इजेक्ट कर लिया,जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि,दोनों को चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed